Move to Jagran APP

गांवों में हरियाली के लिए चलाएं अभियान : अर्जुन मुंडा

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से खरसावां के दितसाही प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय परिसर में शनिवार को 72 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया..

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 07:00 AM (IST)
गांवों में हरियाली के लिए चलाएं अभियान : अर्जुन मुंडा
गांवों में हरियाली के लिए चलाएं अभियान : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से खरसावां के दितसाही प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय परिसर में शनिवार को 72 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। कार्यक्रम स्थल पर डीएफओ आदित्य नारायण, बीडीओ मुकेश मछुआ, वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, उदय सिंहदेव, मुखिया मंजु बोदरा, सुमंत मोहंती, जीतवाहन मंडल, हरिश चंद्र आचार्य, विवेका प्रधान, सपन आचार्या, निरंजन मिश्रा, मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यावरण व प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। पर्यावरण का संतुलन ही हमारे जीवन का आधार है। प्रकृति के साथ ही समन्वय बना कर रहना चाहिए। जनजातीय क्षेत्रों में प्रकृति प्रेम दिखाई देता है। यहां जंगल के साथ अन्योनाश्रय संबंध है। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के जितने करीब रहेंगे, उतने ही सुखी रहेंगे। हमारे पूर्वजों ने हमें प्रकृति के साथ रहना सीखाया है। कोरोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को हर किसी ने समझा। अब समय आ गया है हम अपने क्षेत्र में हरियाली लाने के लिए अभियान चलाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम को सही मायनों में लागू करने के लिए ग्राम सभाओं को भी मजबूत किया जाएगा। वनोपज के जरिए भी उन्हें आर्थिक रूप से लाभ पहुंचेगा। देश के विभिन्न हिस्सों के जंगल में रहनेवाले जनजाति भाई बहनों को व्यक्तिगत या सामूहिक वनाधिकार के माध्यम से उन्हें नैसर्गिक जीवन जीने की सुविधा मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.