गम्हरिया में प्रतिबंधित मांस लदा टेम्पो जब्त
संसू गम्हरिया गम्हरिया क्षेत्र से आदित्यपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित मांस ले जाते एक
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:16 AM (IST)
संसू, गम्हरिया : गम्हरिया क्षेत्र से आदित्यपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित मांस ले जाते एक टेम्पो को जब्त कर थाने ले गयी। हालांकि, टेम्पो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गौरक्षा प्रमुख मंटू दूबे समेत के अलावा तेज रफ्तार से जा रहे एक टेम्पो को रुकवाया। लोगों को अपनी ओर आते देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब लोग टेम्पो के पास पहुंचे तो तेज दुर्गध आ रहा था जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। जानकारों ने बताया कि प्रतिबंधित मास लदा टेम्पो सीनी के किसी व्यक्ति का है जो जमशेदपुर के धतकीडीह जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें