संकल्प दिवस पर समाज के सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प
रविवार को भेलाइडीह में गौड़ सेवा संघ का 31वां संकल्प दिवस मनाया गया। कोविड गाइडलाइन के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यो ने सामाजिक एकता व समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : रविवार को भेलाइडीह में गौड़ सेवा संघ का 31वां संकल्प दिवस मनाया गया। कोविड गाइडलाइन के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों व सदस्यो ने सामाजिक एकता व समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज का झंडोत्तोलन कर किया गया। इसके बाद गौड़ सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत देवीलाल प्रधान व पूर्व जिलाध्यक्ष चैतन्य महाकुड़ की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारिक ने कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति के संरक्षण व विकास पर ही समाज का विकास संभव है। उन्होने समाज के लोगो से कहा कि अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ ओडिया भाषा में भी पठन-पाठन कराएं। कहा, हमें अपने राज्य में सामाजिक एकता कायम करनी होगी। साथ ही समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे बढ़ाएं।
समाज के महासचिव पितोवास प्रधान ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकता व उच्च शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें। इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, चीनीवास प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, नागेश्वर प्रधान, बलराम प्रधान, अशोक गौड़ व नेबु प्रधान आदि ने सामाजिक कुरीतियों को दूर कर समाज के विकास में सहभागी बनने की बात कही। संकल्प दिवस पर समाज के वरीय बुद्धिजीवियों को शाल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर प्रधान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन केशव प्रधान ने किया। मौके पर गौरीशंकर प्रधान, भास्कर महाकुड़, मायाधर बारिक, अभिमन्यु गोप, काशीनाथ प्रधान, मनोज गौड़, विष्णु प्रधान, दीपक प्रधान, उपेंद्र प्रधान, दुर्योधन प्रधान, हेमसागर प्रधान व जगन्नाथ प्रधान समेत समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।