Move to Jagran APP

31 जुलाई तक भाजपा बूथ कमेटियों का करें पुर्नगठन

भाजपा की खरसावां प्रखंड कमेटी (पश्चिम भाग) की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सीएफसी सेंटर बड़ा आमदा में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 31 जुलाई तक सभी मोर्चा को बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया..

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 07:30 AM (IST)
31 जुलाई तक भाजपा बूथ कमेटियों का करें पुर्नगठन
31 जुलाई तक भाजपा बूथ कमेटियों का करें पुर्नगठन

संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा की खरसावां प्रखंड कमेटी (पश्चिम भाग) की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सीएफसी सेंटर बड़ा आमदा में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 31 जुलाई तक सभी मोर्चा को बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मंडल प्रभारी गणेश महतो, सुधीर मंडल, परेश प्रधान, प्रदीप प्रधान, विश्वजीत प्रधान, शशांक शेखर सिंहदेव, लक्ष्मण मंडल, दसमा सोय, एंजेला सोय, बहादुर महतो, क्षेत्रमोहन माहली, मुखिया प्रधान माटीसोय, रामलाल महतो, जगन्नाथ गोप, भूपति महतो, राजू रजक, रामजीवन प्रधान, लक्ष्मण मंडल, सुपाई सोय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा : कुचाई के दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के सभी बूथों का पुर्नगठन करने, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड प्रभारी अमित केशरी, प्रदीप सिंहदेव, सुखदेव कुम्हार, दुलाल स्वांसी, मनोज मुदैया, कांडे सुंबरुई, नागेश्वर पांडेय, दुलाल स्वांसी, लखीराम मुंडा, संगल सिजुई, सत्येंद्र कुम्हार, बेबी दास, कंचन मुंडा, रघुनाथ भूमिज, कृष्ण सिंह मुंडा, सोमा कालिदी, विवेकानंद सोय, आसु मुंडा, मनीषा सामड़, ब्रम्हपद महतो, नागेंद्र तांती, जयपाल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे। वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर रहे रमेश हांसदा : वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ने प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। अभियान के तीसरे दिन उन्होंने श्यामसुंदर, झलक, विश्रामपुर, अमलाटोला, केलुगोट ,चंदनखिरी, बंदोडीह, ईचा, सोसो, देवरीडीह, रेंगलबेड़ा, बांकसाई व कुजू गांव का दौरा किया। उनके साथ जिप सदस्य सह एसटी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा मार्डी भी थीं। रमेश हांसदा गांव गांव में साइकिल से यात्रा कर लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की संभावना है। इस कारण शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लेना चाहिए, ताकि कोरोना महामारी पर विजय पा सकें। मौके पर चिन्मय महतो, जितेन महतो, बृगुनाथ सिंह, डोमन महतो, संतोष दास, चेतन हांसदा, बनबिहारी महतो, मनमोहन सिंहदेव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.