गीता कोड़ा करेंगी आदित्यपुर में जनसम्पर्क
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : लोकसभा चुनाव में अभी काफी दिन हैं। लेकिन पश्चिम सिंहभूम लोकसभा क्ष्
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : लोकसभा चुनाव में अभी काफी दिन हैं। लेकिन पश्चिम सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। बीते दुर्गा पूजा, काली पूजा के अलावा कई अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को इस क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गए। इस दौरान लोगों की समस्या को भी गंभीरता से सुनी गई। कई विकास योजना का शिलान्यास किया गया।
अब 13 नवंबर को जगन्नाथपुर विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने 13 नवंबर को आदित्यपुर आ रहीं हैं। बता दें कि वे हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि गीता कोड़ा 13 नवंबर को क्षेत्र के छठव्रतियों से मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान सारे कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में जिला महासचिव राजकुमार सिंह, नितीन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, अनिमा देवी आदि उपस्थित थे।