Move to Jagran APP

खरसावां राजघराने के प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन

सरायकेला-खरसावां जिला स्थित खरसावां राजघराने के प्रदीप चंद्र सिंहदेव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को तड़के तीन बजे खरसावां राजवाड़ी परिसर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 11:52 PM (IST)
खरसावां राजघराने के प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन
खरसावां राजघराने के प्रदीप चंद्र सिंहदेव का निधन

खरसावां (सरायकेला-खरसावां) : सरायकेला-खरसावां जिला स्थित खरसावां राजघराने के प्रदीप चंद्र सिंहदेव का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को तड़के तीन बजे खरसावां राजवाड़ी परिसर में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग राजवाड़ी पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इधर उनके निधन की खबर के बाद खरसावां बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रही। प्रदीप चंद्र सिंहदेव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को एक वाहन में रखकर खरसावां के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कराते हुए रांची स्थित माता आनंदमयी आश्रम ले जाया गया।

loksabha election banner

बताते चलें कि प्रदीप चंद्र सिंहदेव मां आनंदमयी आश्रम रांची के अध्यक्ष थे। वर्ष 1962 में मां आनंदमयी को गुरु मान दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद लगातार धार्मिक कार्यो से जुड़े रहे। बुधवार की शाम 5.45 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आश्रम लाया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए यहां प्रार्थना की गई। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। देर रात पार्थिव शरीर खरसावां ले जाया गया, जहां सोना नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आश्रम में अंतिम दर्शन करने वालों में उनके छोटे भाई कुमार शंकर सिंह देव, आश्रम की सचिव सोना बनर्जी, डॉ. नील माधव सिंह, काली मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी दीपक पात्र शामिल थे।

-------

रियासत के अंतिम राजा श्रीराम चंद्र सिंहदेव के पोता थे प्रदीप चंद्र

प्रदीप चंद्र सिंहदेव खरसावां रियासत के अंतिम राजा श्रीराम चंद्र सिंहदेव के पोते थे। उनका जन्म पांच अप्रैल 1937 को हुआ था। उनके पिता पुर्णेंदु नारायण सिंहदेव खरसावां के युवराज थे। प्रदीप चंद्र सिंहदेव ने प्रारंभिक शिक्षा खरसावां से प्राप्त की। इसके बाद रायपुर से स्नातक करने के बाद लंदन से सीए की। वे अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

-----

केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली से दूरभाष के जरिए उनके पुत्र गोपाल नारायण सिंहदेव से बातकर प्रदीप चंद्र के निधन पर शोक जताया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रताप आदित्य देव, क्षत्रिय युवा मंच के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव, पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव, क्षत्रिय युवा मंच के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव, गणेश सिंहदेव, नवीन सिंहदेव, यशवंत सिंहदेव आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.