युवा कांग्रेस की खरसावां प्रखंड समिति का पुर्नगठन
खरसावां के आकर्षिणी में युवा कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा कांग्रेस की खरसावां प्रखंड समिति का पुर्नगठन किया गया।
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के आकर्षिणी में युवा कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में युवा कांग्रेस की खरसावां प्रखंड समिति का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आशीष बैनर्जी को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर प्रखंड समिति का विस्तार भी किया गया। सर्वसम्मति से आशीष बेनर्जी को अध्यक्ष, पियुष मोदक, नारायण हेंब्रम, विकास गोप व राजा दास को उपाध्यक्ष, जीतेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र हेंब्रम, जनेक बेहरा, प्रकाश गोप व गौतम बेनर्जी को महासचिव, शंकर गोप को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकरिणी सदस्यों में शत्रुघ्न नायक, दिनेश नायक, रोहित राउतिया, मोनू नायक, जीतू नायक, कुशो गोप, अमित गोप, जीत पानी, श्याम गोप, सुमीत गोप, बॉबी हेंब्रम, परशुराम हेंब्रम, कंपाउंडर हेंब्रम, सुदन हेंब्रम, तनीक बेनर्जी व मिस्त्री हेंब्रम को रखा गया है। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। हर गांव के युवा को संगठन से जोड़ने तथा सरकार व पार्टी के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।