Move to Jagran APP

डीलरों को दी गई मतदान करने की जानकारी

खरसावां प्रखंड के पीडीएस डीलरों को मतदान करने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 06:18 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:31 AM (IST)
डीलरों को दी गई मतदान करने की जानकारी
डीलरों को दी गई मतदान करने की जानकारी

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां प्रखंड के पीडीएस डीलरों को मतदान करने की जानकारी दी गई। बुधवार को प्रखंड सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने डीलरों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। हर कोई अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने मतदान में जन-जन की हिस्सेदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक होने के कारण हमें अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए अवश्य मतदान करनी चाहिए। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। उन्होंने इस मौके पर इवीएम व वीवीपैट मशीन की जानकारी दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.