Move to Jagran APP

युवक की हत्या कर सिर विहीन शव रेल ट्रैक पर फेंका

संसू गम्हरिया कांड्रा-सीनी रेलखंड पर पुल संख्या 391/एस- के समीप रेल लाइन पर से कांड्रा पुलिस

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:28 AM (IST)
युवक की हत्या कर सिर विहीन शव रेल ट्रैक पर फेंका
युवक की हत्या कर सिर विहीन शव रेल ट्रैक पर फेंका

संसू, गम्हरिया : कांड्रा-सीनी रेलखंड पर पुल संख्या 391/एस- के समीप रेल लाइन पर से कांड्रा पुलिस ने शनिवार को सिर कटा शव बरामद किया है। शव की पहचान काड्रा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी रमेश मंडल के 25 वर्षीय पुत्र संजू मंडल के रुप में की गई है। शव का शरीर और गर्दन अलग-अलग था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस को मृतक की बहन टुसू मंडल ने बताया कि संजू मंडल शुक्रवार को स्थानीय नीलाचल कंपनी से प्रथम शिफ्ट ड्यूटी करने के बाद करीब ढ़ाई बजे घर आया और खाना खाकर शाम में कहीं घूमने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। देर रात तक घर नहीं आने पर उसकी काफी खोजबीन की गई। किंतु उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पर उसका शव मिलने की खबर मिली। टुसू मंडल ने डूमरा निवासी सीमा मंडल व उसके पति बाबुराम मंडल पर भाई संजू मंडल की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि भाई का गांव के ही सीमा मंडल नामक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था, और वह नहीं चाहती थी कि संजू की शादी हो। इस बीच परिजनों ने संजू की शादी कहीं और तय कर दी। उसकी शादी बीते 15 मार्च को होनी थी। किंतु लड़की की उम्र 18 वर्ष थी। इस बाबत सीमा मंडल ने कांड्रा थाना में शिकायत भी की थी। बाद में उस लड़के के साथ संजू की सगाई कर दी गई थी और शादी के लिए युवती की उम्र 18 वर्ष पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था।

मृतक की बहन टुसू मंडल ने बताया कि शुक्रवार की शाम को बाबुराम मंडल उसके घर आया था और संजू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उक्त बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात से ही सीमा मंडल और बाबूराम मंडल घर में ताला लगाकर फरार है।

वहीं दूसरी ओर, रेल लाइन पर शव मिलने के बाद रेल पुलिस व कांड्रा पुलिस के सीमा विवाद को लेकर हत्या के 15 घटे बाद भी शव को नहीं उठाया जा रहा था। बाद में कांड्रा थाना पुलिस ने सीमा विवाद को सुलझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोटो- घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस और संजू मंडल का फाईल फोटो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.