Move to Jagran APP

स्थानीय जलाशयों में विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

खरसावां में विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थानीय जलाशयों में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन कर श्रद्धालु पंडालों में पुष्पाजंलि देने पहुंचे थे। कोविड-19 को देखते हुए विसर्जन जुलूस भी नहीं निकाला गया। सादगी के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया..

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:47 PM (IST)
स्थानीय जलाशयों में विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा
स्थानीय जलाशयों में विसर्जित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थानीय जलाशयों में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व शारीरिक दूरी के निर्देश का पालन कर श्रद्धालु पंडालों में पुष्पाजंलि देने पहुंचे थे। कोविड-19 को देखते हुए विसर्जन जुलूस भी नहीं निकाला गया। सादगी के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को भक्तों ने नम आंखों से सोना नदी के तट पर विजर्जित किया। इस दौरान भक्त आसछी बोछर आवार होबे.. के जय घोष लगा रहे थे। खरसावां के बेहरासाही सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तलसाही सेवा संघ समिति व सरकारी दुर्गा पूजा समिति, कुचाई के दुर्गा पूजा समिति व अरुवां के दुर्गा पूजा समिति ने पंडालों में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन से पूर्व सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.