झामुमो ने स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर की चर्चा
संवाद सूत्र, पटमदा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यालय में रविवार को पार्टी क
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 07:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, पटमदा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यालय में रविवार को पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष समीर महतो ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। वहीं मौके पर मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो नेता रामचंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी महतो, अध्यक्ष समीर महतो, सचिव अश्वनी दास, सुशील बेसरा, बाबू कालिंदी, आनंद महतो, तपन महतो के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें