Move to Jagran APP

जेल से हत्या की साजिश रचने के संकेत, कन्हैया के हत्यारों को ढूंढ रही पुलिस

कन्हैया सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस के द्वारा कई लोगो से पुछताक्ष किया जा रहा हे

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 04:01 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 04:01 AM (IST)
जेल से हत्या की साजिश रचने के संकेत, कन्हैया के हत्यारों को ढूंढ रही पुलिस
जेल से हत्या की साजिश रचने के संकेत, कन्हैया के हत्यारों को ढूंढ रही पुलिस

जेल से हत्या की साजिश रचने के संकेत, कन्हैया के हत्यारों को ढूंढ रही पुलिस

loksabha election banner

संसू, आदित्यपुर : कन्हैया सिंह की हत्या मामले में सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हत्या में शामिल तीनों अपराधी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। हत्या की पृष्ठभूमि घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक सजायाफ्ता ने तैयार की। उसने अपने गुर्गों से हत्या को अंजाम दिलवाया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बयां नहीं कर रही है। पुलिस इतना ही बता रही कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा रखा है। आदित्यपुर के सीमावर्ती थाना क्षेत्र बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा और सोनारी थाना क्षेत्र से भी पुलिस टीम ने संपर्क बना रखा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अपराधियों के पकड़े जाते ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। हत्या में देशी कट्टा का इस्तेमाल किया गया था और कन्हैया सिंह को एक गोली मारी गई थी। इधर, गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे पुलिस ने आदित्यपुर क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर पूछताछ कर रही है। कुछ माह पूर्व सालडीह बस्ती में कन्हैया सिंह ने जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ विवाद चल रहा था।

प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम, सड़क पर आंदोलन करने की दी चेतावनी : पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की बुधवार की देर रात हत्या मामले में गुरुवार को सभी दलों के सैकड़ों लोगो ने आदित्यपुर थाना का घेराव किया। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे कोल्हान को बंद किया जाएगा। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने मलखान सिंह के साथ भाजपा नेता अभय सिंह, बिल्डर विकास सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, किशोर यादव समेत काफी संख्या में भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता आदित्यपुर थाना पहुंचे।

अभय सिंह ने पुलिस पर लगाया वसूली करने का आरोप : थाना प्रभारी राजन कुमार को भाजपा नेता अभय सिंह के द्वारा कहा गया कि अपराध पर लगाम लगाने के बजाय पुलिस वसूली में जुटी है। अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा है। यही कारण है कि घटना आदित्यपुर में होता है एवं उसका असर जमशेदपुर में पड़ता है। उन्होंने थाना प्रभारी को कहा कि योगी स्टाइल में अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाए।

ब्राउन शुगर पर लगे लगाम : विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में फैले ब्राउन शुगर के कारोबार को पुलिस समाप्त करें। ब्राउन शुगर के कारण ही इलाके में अपराध पनप रहा है।

अपराधी पर अंकुश लगाएं : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जिला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और पुलिस चैन की नींद सो रही है।

परवेज हयात की आई याद : आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी की घटना देखकर एसपी परवेज हयात की याद आ गई।

सुबह से ही लोगो लगा रहा तांता : घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही पूर्व विधायक मलखान सिंह के आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद ,भाजपा नेता बबलू सिंह, उप महापौर अमित सिंह, विकास सिंह के अलावा काफी संख्या में विभिन्न दल के प्रतिनिधि के साथ ही कई उद्यमी पहुंचे।

एसपी को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगी गीता कोड़ा : सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मलखान सिंह से मिलकर संवेदना व्यक्त की। गीता कोड़ा ने कहा कि बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीएम से बात करेंगे।

सिर के पीछे से सटाकर मारी गोली, दाहिने आंख से पास सुराख करते हुए निकल गई : कन्हैया सिंह के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को एमजीएम के पोस्टमार्टम हाउस में किया गया। स्वजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा टाटा मुख्य अस्पताल में बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने तैयार किया। पंचनामा में सिर के पीछे और दाहिने आंख के पास सुराख बताया गया। शरीर में कहीं और जख्म के निशान नहीं मिले। बिल्कुल नजदीक से सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारने के कारण गोली दाहिने आंख के पास सुराख करते हुए निकल गई। पोस्टमार्टम में गोली मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर आदित्यपुर हरिओम नगर रोड नंबर-5 स्थित कन्हैया सिंह के आवास पर पहुंचे। इसके बाद शव को लेकर स्वजन बिहार के समस्तीपुर के सिघोरी स्थिति पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए।

जेल से हत्या की साजिश रचने के संकेत, कन्हैया के हत्यारों को ढूंढ रही पुलिस : कन्हैया सिंह की हत्या मामले में सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। हत्या में शामिल तीनों अपराधी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। हत्या की पृष्ठभूमि घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक सजायाफ्ता ने तैयार की। उसने अपने गुर्गों से हत्या को अंजाम दिलवाया। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बयां नहीं कर रही है। पुलिस इतना ही बता रही कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा रखा है। आदित्यपुर के सीमावर्ती थाना क्षेत्र बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा और सोनारी थाना क्षेत्र से भी पुलिस टीम ने संपर्क बना रखा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अपराधियों के पकड़े जाते ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। हत्या में देशी कट्टा का इस्तेमाल किया गया था और कन्हैया सिंह को एक गोली मारी गई थी। इधर, गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे पुलिस ने आदित्यपुर क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर पूछताछ कर रही है। कुछ माह पूर्व सालडीह बस्ती में कन्हैया सिंह ने जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ विवाद चल रहा था।

प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम, सड़क पर आंदोलन करने की दी चेतावनी : पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की बुधवार की देर रात हत्या मामले में गुरुवार को सभी दलों के सैकड़ों लोगो ने आदित्यपुर थाना का घेराव किया। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे कोल्हान को बंद किया जाएगा। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने मलखान सिंह के साथ भाजपा नेता अभय सिंह, बिल्डर विकास सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, किशोर यादव समेत काफी संख्या में भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ता आदित्यपुर थाना पहुंचे।

अभय सिंह ने पुलिस पर लगाया वसूली करने का आरोप : थाना प्रभारी राजन कुमार को भाजपा नेता अभय सिंह के द्वारा कहा गया कि अपराध पर लगाम लगाने के बजाय पुलिस वसूली में जुटी है। अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा है। यही कारण है कि घटना आदित्यपुर में होता है एवं उसका असर जमशेदपुर में पड़ता है। उन्होंने थाना प्रभारी को कहा कि योगी स्टाइल में अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाए।

ब्राउन शुगर पर लगे लगाम : विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में फैले ब्राउन शुगर के कारोबार को पुलिस समाप्त करें। ब्राउन शुगर के कारण ही इलाके में अपराध पनप रहा है।

अपराधी पर अंकुश लगाएं : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जिला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और पुलिस चैन की नींद सो रही है।

परवेज हयात की आई याद : आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अभी की घटना देखकर एसपी परवेज हयात की याद आ गई।

सुबह से ही लोगो लगा रहा तांता : घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह से ही पूर्व विधायक मलखान सिंह के आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद ,भाजपा नेता बबलू सिंह, उप महापौर अमित सिंह, विकास सिंह के अलावा काफी संख्या में विभिन्न दल के प्रतिनिधि के साथ ही कई उद्यमी पहुंचे।

एसपी को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगी गीता कोड़ा : सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी मलखान सिंह से मिलकर संवेदना व्यक्त की। गीता कोड़ा ने कहा कि बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सीएम से बात करेंगे।

सिर के पीछे से सटाकर मारी गोली, दाहिने आंख से पास सुराख करते हुए निकल गई : कन्हैया सिंह के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को एमजीएम के पोस्टमार्टम हाउस में किया गया। स्वजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा टाटा मुख्य अस्पताल में बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने तैयार किया। पंचनामा में सिर के पीछे और दाहिने आंख के पास सुराख बताया गया। शरीर में कहीं और जख्म के निशान नहीं मिले। बिल्कुल नजदीक से सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारने के कारण गोली दाहिने आंख के पास सुराख करते हुए निकल गई। पोस्टमार्टम में गोली मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर आदित्यपुर हरिओम नगर रोड नंबर-5 स्थित कन्हैया सिंह के आवास पर पहुंचे। इसके बाद शव को लेकर स्वजन बिहार के समस्तीपुर के सिघोरी स्थिति पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए।

मलखान सिंह के साथ भुइयांडीह से आ रहे कन्हैया की हो रही थी रेकी : बुधवार को भुइयांडीह में जमशेदपुर बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री अनिल तिवारी के पिता कपिलमुनि तिवारी का श्राद्ध कर्म था। इस आयोजन में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह व कन्हैया सिंह को भी आमंत्रित किया गया था। हत्यारे पिछले कई दिनों से कन्हैया सिंह की रेकी कर रहे थे। बुधवार की रात आठ बजे जैसे ही दोनों अपने आवास के लिए निकले, अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। श्राद्धकर्म से वापस लौटकर कन्हैया सिंह ने पहले मलखान सिंह को उनके आवास पर छोड़ा। उधर, अपराधी कन्हैया सिंह के फ्लैट की छत पर तीन अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। पीछा कर रहे अपराधियों ने सूचना दी कि कन्हैया सिंह आवास पहुंच रहे हैं। सूचना मिलते ही घात लगाकर बैठे अपराधी हरकत में आए। पीछा कर रहे अपराधियों ने अपने साथियों को यह सूचना भी दी कि अब कन्हैया सिंह सीढ़ी चढ़ रहे हैं। जैसे ही कन्हैया सिंह ने अपने घर का काल बेल बजाया, अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

एसआइटी का हुआ गठन : हत्यारों को पकड़ने के लिए सरायकेला एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ हरविंद सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है। इसमें आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआइटी, खरसावां, कुचाई व सरायकेला थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है। थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विधि व्यवस्था जीरो, हत्यारों का पता कर लिया जाएगा : कन्हैया सिंह की हत्या की घटना को लेकर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने गुरुवार को चुपी तोड़ते हुए कहा कि क्षेत्र की विधि व्यवस्था जीरो है। यह माफ करने लायक नहीं है। सरकार फेल है। हत्यारों का पता कर लिया जाएगा। हत्या की घटना कहीं न कहीं मुझे नुकसान पहुंचाने के लिए की गई है। जब मुझ पर सफल नहीं हुए तो साले की हत्या कर दी गई। नियोजित तरीके से कन्हैया की हत्या को अंजाम दिया गया है। रेकी व टारगेट कर हत्या की गई है। ऐसा लग रहा है कि एक सप्ताह से हत्यारों ने रेकी की होगी। आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम नगर रोड नंबर-5 के एमआइजी फ्लैट में घर के सामने जिस प्रकार से कन्हैया सिंह की हत्या की गई है, वह विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। हत्यारों को जानकारी थी कि कन्हैया सिंह आ रहे हैं। इससे पूर्व अपराधी फ्लैट की ओर जाने वाली सीढ़ी पर बुधवार की रात 10 बजे छुप गए। जैसे ही कन्हैया सिंह ने घर का दरवाजा खुलवाने के लिए काल बेल बजाया। हत्यारों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद अपराधी भाग निकले। फ्लैट में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां रहने वाले लोगों को एक-दूसरे से बहुत अधिक मतलब भी नहीं रहता है। अंगरक्षक व चालक की गतिविधि पर शंका जाहिर किए जाने के मामले पर पूर्व विधायक ने कहा कि हत्यारे जब योजना के अनुसार हत्या को अंजाम देते हैं तो सभी पहलूओं को देखकर ही घटना करते हैं।

इशारों में बहुत कुछ कह गए पूर्व विधायक : कन्हैया सिंह की हत्या से पूर्व विधायक दुखी नजर आए। पत्नी व बच्चों को रोता देखकर उनकी आंख भी भर आई। कन्हैया सिंह की हत्या को लेकर मलखान सिंह ने जो कुछ भी इशारों में कहा, उसमें सच्चाई है। इस घटना से विधायक अकेला हो चुके हैं। कोरोना काल में अनुज प्रवीण कुमार सिंह का निधन हो गया। इसके बाद हमेशा साथ रहने वाले साला कन्हैया सिंह ने भी साथ छोड़ दिया। उसकी हत्या हो गई। प्रवीण व कन्हैया सिंह उनके मजबूत हाथ थे।

कन्हैया सिंह की पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साला कन्हैया सिंह की हत्या मामले में मृतक की पत्नी अर्चना सिंह के बयान पर अज्ञात तीन अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में अर्चना सिंह ने बताया है कि कालबेल बजते ही जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, तीन अपराधियों ने उनके पति कन्हैया सिंह पर हमला कर दिया। एक अपराधी ने सिर में सटाकर गोली मारी, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दो माह के अंदर अरविंद सिंह के तीन करीबियों को मौत के घाट उतारा : पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साला कन्हैया सिंह की हत्या के बाद पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि उनको कमजोर करने की साजिश है। उनका यह कहना भी सच है, क्योंकि पिछले दो माह में उनके तीन करीबियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। शंकर गोप को अरविंद सिंह का करीबी माना जाता है। दो मई को कार्तिक गोप व 12 जून को आकाश गोप की हत्या कर दी गई थी। अब एक माह बाद उनके साला कन्हैया सिंह की भी हत्या हो गई। 12 जून को मांझीटोला नदी किनारे स्थित ईंट भट्ठा के समीप देर शाम मांझीटोला निवासी आकाश गोप को तीन लोगों ने गोली मार दी थी। इस हत्याकांड में कुख्यात अपराधी संजीव लोहार, आशीष व रोहित का नाम सामने आया था। आकाश गोप मृतक कार्तिक गोप का भाई है। कार्तिक गोप की हत्या में सुभाष प्रामाणिक का नाम सामने आया है। सुभाष प्रामाणिक तिहरे हत्याकांड में भी आरोपित है। घटना के दिन आकाश गोप अपने तीन दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था, तभी उस पर अपराधियों ने हमला कर दिया था। संजीव लोहार भाजपा नेता व ठेकेदार सुजय नंदी की हत्या का आरोपित है। हाल ही में वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने कई दागियों को उठाया, तीन अज्ञात पर प्राथमिकी : पुलिस पर कन्हैया सिंह हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का दबाव है। पुलिस जमशेदपुर व आदित्यपुर के आधा दर्जन दागियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पिछले एक वर्ष से कन्हैया सिंह का गाड़ी चलाने वाले चालक बबलू व बाडीगार्ड मृत्युंजय सिंह से भी पूछताछ की गई है। सालडीह बस्ती व मांझीटोला क्षेत्र के अपराधियों को भी खंगाला गया है। उधर, तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपराधियों को बिजली कटने की पुख्ता जानकारी थी : कन्हैया सिंह की हत्याकांड में शामिल अपराधियों का नेटवर्क काफी तगड़ा था। उन्हें इस बात की भी जानकारी थी कि रात में बिजली कटने का क्या टाइमिंग है। हत्या को अंजाम देने का समय भी उसी के आधार पर चुना गया। यही कारण है कि हत्या करने के बाद अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

फ्लैट में न सुरक्षाकर्मी और ना ही सीसीटीवी : जहां कन्हैया सिंह का आवास है, उस फ्लैट में न तो कोई सुरक्षाकर्मी है और ना ही सीसीटीवी लगा है। हत्या के बाद यह सवाल उठ रहा है कि पाश इलाके में सीसीटीवी क्यों नहीं लगाया गया है। आमतौर पर सभी फ्लैट में सुरक्षा गार्ड होते हैं, लेकिन यहां कोई नहीं था।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार : कन्हैया सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में होगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार की दोपहर उनके पैतृक गांव समस्तीपुर स्थित सिरनियां गांव पहुंचा। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह व उनकी पत्नी भी मृतक कन्हैया सिंह के स्वजनों के साथ रवाना हुए। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव के समीप स्थित गंगा तट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान मृतक कन्हैया सिंह के भाई संजय सिंह भी जमशेदपुर पहुंच चुके थे।

पूर्व विधायक ने खुद किया खून के धब्बे को साफ : पूर्व विधायक अरविंद सिंह जब कन्हैया सिंह के स्वजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे तो रात में हुई हत्या के बाद दरवाजे पर खून फैला हुआ था। खून देखकर अरविंद सिंह खुद ही उस स्थल की सफाई करने लगे। इसके बाद अन्य लोग भी सफाई में जुट गए। जल्द ही सफाई करने के लिए सामान मंगाए गए। इस दौरान उनके कई समर्थक भावुक नजर आए। हत्या के बाद सीढ़ी से लेकर नीचे तक खून के धब्बे फैले हुए थे।

...जब रो पड़े पूर्व विधायक अरविंद सिंह : कन्हैया सिंह की हत्या के बाद गुरुवार की सुबह जब पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह उनकी पत्नी अर्चना सिंह से मिलने पहुंचे तो उन्हें देखते ही पूरा परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। अर्चना सिंह कह रही थीं-अब मेरा परिवार कौन देखेगा। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। कन्हैया सिंह के दो बेटी व एक बेटा है। सभी को रोता देख अरविंद सिंह के आंखों से भी आंसू निकल पड़े। पूरा माहौल गमगीन हो गया। उन्होंने सभी को ढांढस बंधाया। वहां पहुंचे कई लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.