Move to Jagran APP

विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी

हेरमा पंचायत स्थित यादुडीह गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यादुडीह निवासी मार्शल गोडशोरा की 18 वर्षीय पत्नी शांति बनसिंह ने घर के धरना पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली..

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 08:00 AM (IST)
विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी
विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी

संवाद सूत्र, राजनगर : हेरमा पंचायत स्थित यादुडीह गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यादुडीह निवासी मार्शल गोडशोरा की 18 वर्षीय पत्नी शांति बनसिंह ने घर के धरना पर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना के एएसआइ राहुल कुणाल व महिला एएसआइ एस. हेंब्रम पुलिस बल के साथ यादुडीह गांव पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया, जिस पर शांति बनसिंह ने सिर्फ सॉरी लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। पूछताछ के दौरान मृतका के पति मार्शल गोडशोरा ने पुलिस ने बताया कि यादुडीह में उनका दो जगहों पर मकान है। पति-पत्नी नए मकान में रहते थे. जबकि पुराने घर में मार्शल के पिता रहते हैं, जो कई दिनों से बीमार हैं। गुरुवार की रात मार्शल गोडशोरा अपने पिता को देखने के लिए गया था। लौटने के बाद घर में देखा कि शांति बनसिंह घर के धरना पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। इसके बाद गांव वालों को इस मामले की जानकारी दी। मार्शल गोडशोरा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य था। मार्च माह में ही उन्होंने प्रेम विवाह किया था। पत्नी का मायके ओडिशा स्थित बहलदा में है। इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद ससुराल वाले भी यादुडीह पहुंचे। फिलहाल पुलिस पति के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सड़क दुर्घटना में पांच घायल, दो गंभीर : गुरुवार की देर रात सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर बैंगन बाड़ी के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शुभो महतो (29), रिकू महतो (23), चालक श्यामलाल महतो (25), दुलाल महतो (28) व शंभू हल्फर (32) शामिल हैं। घायलों में चार लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया व एक चालक कांड्रा का निवासी है। टेंपो पर सवार लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रेन से उतर कर कांड्रा से टेंपो से सरायकेला आ रहे थे। घायलों को स्थानीय पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चालक समेत एक युवक की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.