खुंटपानी में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
खुंटपानी गांव की जयमीला सुरीन (26) ने गुरुवार को बाईडीह (सांकोडीह) गांव के समीप पेड़ पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुचाई थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बाईडीह पहुंचकर मामले की जानकारी ली और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा..
संवाद सूत्र, खरसावां : खुंटपानी गांव की जयमीला सुरीन (26) ने गुरुवार को बाईडीह (सांकोडीह) गांव के समीप पेड़ पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुचाई थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने बाईडीह पहुंचकर मामले की जानकारी ली और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा। जानकारी के अनुसार, खुंटपानी की जयमीला सुरीन व उसके पति प्रभु दयाल सुरीन के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। इसके बाद मंगलवार को जयमीला सुरीन बाईडीह (सांकोडीह) गांव स्थित अपने जीजा के घर आ गई। बुधवार की रात वह किसी को बताए बिना घर से निकल गई। गुरुवार की सुबह जयमीला सुरीन की लाश पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलती अवस्था में मिली। कुचाई पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जयमीला सुरीन के दो बच्चे हैं। उसकी शादी 2012 में हुई थी। जयमीला का मायके खुंटपानी के लोटा गांव में है।