Move to Jagran APP

विधायक प्रतिनिधि ने किया जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास

विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने बुधवार को पोटका गांव में जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया। जाहेरथान घेराबंदी का कार्य कल्याण विभाग की ओर से कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 09:30 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 09:30 AM (IST)
विधायक प्रतिनिधि ने किया जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास
विधायक प्रतिनिधि ने किया जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास

संवाद सूत्र, खरसावां : विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने बुधवार को पोटका गांव में जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया। जाहेरथान घेराबंदी का कार्य कल्याण विभाग की ओर से कराया जाएगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा, 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, अनूप सिंहदेव, कालीचरण बानरा, साधु चरण सोय, सानगी हेंब्रम, ललन तिवारी, सुरेश मोहंती, तुलसी महतो, लालू हांसदा, नगेन सोय, सकारी सोय आदि उपस्थित थे। कोविड गाइडलाइन का पालन कर मनाया गया 'आठमाचीला' पर्व : सांडेबुरु व सरायकेला के धातकीडीह गांव की सीमा पर स्कूल मैदान में प्रसिद्ध 'आठमाचीला' पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संडेबुरू गांव स्थित आमडीहा टोला के आदिवासी समुदाय के लोगों ने माघे पर्व मनाया, जिसमें महिलाओं ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया। हालांकि कोविड-19 के कारण आठमाचीला मेला फीका रहा। मेले में लाउडस्पीकर के माध्यम से बार-बार लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कोविड गाइडलाइन का पालन कर संडेबुरू ग्रामवासियों की ओर से मेला प्रेमियों के बीच कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेता व उप विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में संडेबुरू गांव के दिलीप महतो, दिनेश महतो, प्रदीप महतो, गोमा महतो, चतुर्भुज महतो, सुबोध महतो, अशोक महतो, गणेश चंद्र महतो आदि का योगदान सराहनीय रहा। खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता : हांडी फोड़ (महिला) : प्रथम उर्मिला महतो (बुरुडीह), चेयर रेस (लड़की) : प्रथम रितु महतो (संतारी) व द्वितीय निकी महतो (महालिसाई), दौड़ (लड़का) : प्रथम दीपक लोहार (बुरुघुटू) व द्वितीय दिलदार महतो (काशीडीह), मेढक रेस (लड़का) : प्रथम चतुर्भुज बोदरा (आमडीहा) व द्वितीय साहिल दास (रेंगुडीह), तीन पैर का दौड़ (लड़का) : प्रथम अलेख सतपथी (संतारी) व दिनेश महतो (संतारी), सामान्य ज्ञान : प्रथम पवन महतो, दौड़ (लड़की) : प्रथम पिकी महतो (काशीडीह) व द्वितीय रीना हेंब्रम (बुरुडीह), बैलून फोड़ (लड़की) : प्रथम रेशमी सोय (नारायणडीह) व द्वितीय निकिता राउत (चिलकू), सुई-धागा रेस (लड़की) : प्रथम रीना हेंब्रम (बुरुडीह) व द्वितीय अंजली हो (काशीडीह), डांस (लड़की) में प्रथम पिकी महतो (विषयगोड़ा) व द्वितीय रिया महतो (संडेबुरू)।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.