सरायकेला में देर रात ट्रक से टकराई कार, चालक घायल Saraikela News
सरायकेला-खरसावां मार्ग पर शनिवार देर रात खड़ी ट्रक से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सरायकेला (जागरण संवाददाता)। सरायकेला-खरसावां मार्ग पर शनिवार देर रात खड़ी ट्रक से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद चालक को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जमशेदपुर बागबेड़ा के विश्वजीत सिंह चक्रधरपुर गए हुए थे।
वे शनिवार की रात को वापस अपनी कार से जमशेदपुर लौट रहे थे। वापसी के क्रम में सरायकेला खरसावां मार्ग मुक्ति पोखर के पास उनकी कार बड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया।
विश्वजीत सिंह खुद क्षतिगस्त कार में बुरी तरह फंस गए और निकल नहीं पा रहे थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया। टक्कर में उनकी छाती में गंभीर चोट लगी है। जिले की पुलिस ने दुर्घटनाग्रसत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। दुर्घटना होने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।