Move to Jagran APP

करोड़ों के हेराफेरी के आरोपित को कोडरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के नगीना पुरी स्थित जसलोक अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-15/ 17 से शनिवार की देर रात कोडरमा पुलिस ने आदित्यपुर थाना पुलिस के सहयोग से करोड़ों के हेराफेरी करने के मामले में आरोपी नीरज कुमार वर्मा उर्फ बलराम प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे कोडरमा ले गई है..

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 06:46 PM (IST)
करोड़ों के हेराफेरी के आरोपित को कोडरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार
करोड़ों के हेराफेरी के आरोपित को कोडरमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के नगीना पुरी स्थित जसलोक अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-15/ 17 से शनिवार की देर रात कोडरमा पुलिस ने आदित्यपुर थाना पुलिस के सहयोग से करोड़ों के हेराफेरी करने के मामले में आरोपी नीरज कुमार वर्मा उर्फ बलराम प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे कोडरमा ले गई है। बताया जा रहा है कि कोडरमा थाने में नीरज के खिलाफ 2014 से ही जालसाजी करने के कई मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में वह फरार चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाज पर आइपीसी की धारा 420, 467, 468, 474, 477, 120 व 82 के तहत कई गंभीर आरोप हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व कोडरमा डीएसपी संजीव कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र महतो व एसआइ प्रकाश कुमार यादव भी मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आदित्यपुर थाना लाया गया। फिर वहां से कोडरमा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ जमीन से संबंधित मामलों में हेराफेरी कर करोड़ों के लेन-देन का मामला दर्ज था। इन मामलों में वह 2014 से ही फरार चल रहा था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.