विजय ग्राम में यज्ञ से पहले निकाली गई कलश यात्रा
गम्हरिया के विजय ग्राम में शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया के विजय ग्राम में शनिवार को कलश यात्रा के साथ स्थानीय शिवमंदिर में महाविष्णु संक्रांति के मौके पर ईष्ट यज्ञ का आगाज हुआ। रविवार को यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। समापन मंगलवार को होगा। विजय ग्राम के शिव मंदिर में 1985 से ईष्ट यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ विजय तरण आश्रम के संस्थापक रामानंद सरस्वती ने किया था जो रामबाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं। 14 अप्रैल शनिवार से 16 अप्रैल तक तीन दिवसीय ईष्ट यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं संजय नदी से कलश में पवित्र जल भरकर लेकर आई। यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना की गई। रामबाबा आश्रम के व्यवस्थापक मृत्युंजय ब्रह्मचारी बाबा ने बताया कि रविवार को यज्ञ का शुभारंभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें