Move to Jagran APP

चुनाव में मेहनत की जरूरत : दशरथ गगराई

गम्हरिया प्रखंड के आसनबनी सामुदायिक भवन में बानेश्वर महतो की अध्यक्षता में झामुमो की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:02 PM (IST)
चुनाव में मेहनत की जरूरत : दशरथ गगराई
चुनाव में मेहनत की जरूरत : दशरथ गगराई

जागरण संवाददाता, सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के आसनबनी सामुदायिक भवन में बानेश्वर महतो की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा गम्हरिया प्रखंड भाग दो की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई उपस्थित थे। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन पर विचार विमर्श करते हुए प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रकाश महतो को प्रखंड अध्यक्ष एवं नूनाराम हांसदा को सचिव बनाया गया। इसके अलावे सीताराम महतो, गुरुपदो सरदार व संजय महतो को उपाध्यक्ष, राम चंद्र त्रिपाठी को संगठन सचिव व मोंटू महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विशाल महतो, पवन कैवर्त, भीमसेन महतो, रवींद्र नाथ महतो, प्रफुल्ल महतो, विश्वजीत सतपथी, प्रदीप महतो, पवन सतपथी, विष्णु महतो, सूरज महतो, विरेन महतो, शेख शाहिद, धनाय मार्डी, सोखेन किस्कू, कालीपद महतो, सत्यनारायण महतो, ल¨खद्र महतो, बबलू टुडू, देवाशीष हांसदा व छोटे लाल हांसदा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। बैठक में लालटू महतो, पंकज प्रधान, राजेश कुमार, शंकर महतो, मनसा टुडू, सुभाष महतो, युधिष्ठिर महतो व लक्ष्मण महतो को जिला सदस्य बनाया गया। इसके अलावे हिसीप महतो को प्रखंड युवा मोर्चा क अध्यक्ष व सनातन महतो को सचिव बनाया गया। शंकर महतो को प्रखंड किसान मार्चा के अध्यक्ष व मलींद्र महतो को सचिव बनाया गया। गयाराम महतो प्रखंड बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष व बानेश्वर महतो सचिव बनाए गए। रामदास हेम्ब्रम प्रखंड आदिवासी मोर्चा के अध्यक्ष व आषीश बास्के सचिव बनाए गए। राजू मुखी प्रखंड दलित मोर्चा अध्यक्ष, रोहिना महतो प्रखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष, शेख जाकिर हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रताप महतो प्रखंड पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष व बुद्धेश्वर महतो सचिव बनाए गए। विधायक दशरथ गगराई ने नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य को बधाई देते हुए उनके कर्तव्य से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी को मजबूती प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव सर पर है। चुनाव का मुकाबला के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। झामुमो पर लोगों की उम्मीदें टिकी है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.