Move to Jagran APP

नहीं चेते तो जनसंख्या वृद्धि में भारत होगा नंबर वन : सुचिता सिंह

जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की पहली जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को परिसदन में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि फाउंडेशन के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रतिदिन 70 हजार की दर से देश की आबादी में वृद्धि हो रही है..

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 08:15 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:15 AM (IST)
नहीं चेते तो जनसंख्या वृद्धि में भारत होगा नंबर वन : सुचिता सिंह
नहीं चेते तो जनसंख्या वृद्धि में भारत होगा नंबर वन : सुचिता सिंह

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन की पहली जिलास्तरीय बैठक शुक्रवार को परिसदन में हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि फाउंडेशन के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रतिदिन 70 हजार की दर से देश की आबादी में वृद्धि हो रही है। यदि इस रफ्तार को नियंत्रित नहीं किया गया तो 2025 तक चीन को पछाड़कर भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा। रहने के लिए मकान व खाने के लिए खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए अब जरूरत है जनसंख्या नियंत्रण कानून की। कानून में यह प्रावधान हो कि प्रत्येक परिवार दो बच्चों तक सीमित रहे। तीसरा बच्चा होने पर संबंधित व्यक्ति को संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर दिया जाए। साथ ही तीन से अधिक बच्चे होने पर उन्होंने सरकार से सश्रम कारावास की सजा दिए जाने की मांग की।

loksabha election banner

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भारत को सशक्त बनाने के लिए अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की जरूरत है। इस कार्य के लिए फाउंडेशन की ओर से जन जागरूकता मुहिम चलाया जाएगा। इस अवसर पर फाउंडेशन के महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष संपत्ति सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा सिंह की उपस्थिति में जिला कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से सूर्या देवी को फाउंडेशन की महिला विंग का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जी रूपा पति को मंत्री व तापसी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। फाउंडेशन के पुरुष विंग के लिए सानो दास व रीता दुबे को उपाध्यक्ष, सोहन सिंह व बीजू दत्ता को मंत्री, विकास दारोगा को कोषाध्यक्ष, कृष्णा चंद्र राणा को मीडिया प्रभारी व ललन सिंह को वरीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.