ईचागढ़ विधायक ने किया सापारूम का दौरान
संसू ईचागढ़ ईचागढ़ विधायक सविता महतो वन विभाग के अधिकारियों के साथ कुकड़ू प्रखंड क्षे
संसू, ईचागढ़ : ईचागढ़ विधायक सविता महतो वन विभाग के अधिकारियों के साथ कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सापारूम गांव का दौरान किया। उन्होंने 17 अक्टूबर को जंगली हाथी के शिकार हुए सुखराम तंतुबाई के पत्नी को वन विभाग की ओर से 25 हजार रुपये और अपने स्तर से राशन सामग्री दी। बता दें वन विभाग ने घटना के दूसरे दिन पचीस ह•ार रुपये दिया था। वही कागजी प्रक्रिया के बाद बाकी राशि मृतक के पत्नी को दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट ओर पटाखे बांटे। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और समस्याओं का आश्वासन दिया। उनके साथ वन विभाग के प्रभारी वनपाल राधारमण ठाकुर, झामुमों जिला उपाध्यक्ष शक्तिपद महतो, इंद्रजीत महतो, अरुण कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि तपन सिंह मुंडा, रामु महतो, गिड़डू महतो, वनरक्षी दिलीप कुमार, लखीचरण सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य जितेंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे।