Move to Jagran APP

हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : मंगल सोय

खरसावां के हाट मैदान में शुक्रवार को भाजपा (पश्चिमी भाग) मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ें। कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है..

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:40 AM (IST)
हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : मंगल सोय
हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : मंगल सोय

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के हाट मैदान में शुक्रवार को भाजपा (पश्चिमी भाग) मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ें। कहा, राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार चुनावी वादों को भूल गई है। राज्य की जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवान, शिक्षित बेरोजगार, पारा शिक्षा, आंगनबाड़ी सेविका व अनुबंधकर्मी को राज्य सरकार ने छलने का काम किया है। कहा, भाजपा राज्य सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया। बैठक में संगठन के मंच व मोर्चे का विस्तार करने और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय महतो, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, जितेन महतो, लाल सिंह सोय, विवेका नंद प्रधान, प्रदीप सिंहदेव, अगस्ती स्वांसी, धर्मेंद्र प्रधान, रवि प्रधान, भरत बोदरा, सुपाय सोय, अनिता सोय, दशमा सोय, अंजला सोय, क्षेत्र मोहन माहली, लव किशोर प्रधान, परेश प्रधान, सीताराम महतो, रेखा महतो, सुभाष महतो, संतोषी दास रामेश्वर दास आदि उपस्थित थे। स्कूली छात्रों ने अपनी कल्पना को कैनवास पर उकेरा : जल जीवन मिशन के तहत 19 से 22 मार्च तक विश्व जल दिवस-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से शुक्रवार को खरसावां के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय व राजकीय उच्च विद्यालय में निबंध, चित्रांकन व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कर किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर अपने मन की कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा। इस अवसर जल एवं उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं, स्वच्छ जल पीने के लाभ, भविष्य में जल संरक्षण के उपाय आदि विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड समन्वयक जियाउल हक, सोशल मोबिलाइजर जीत सिंह सोंग आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को 22 मार्च को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.