हरेंद्र महतो व घनश्याम मुंडा बने महामंत्री
भाजपा की कुचाई प्रखंड समिति का विस्तार कर प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई..
संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा की कुचाई प्रखंड समिति का विस्तार कर प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। समिति का विस्तार करते हुए विवेकानंद सोय, मनीषा सोय, अनुराधा उरांव, अश्विनी सिंहदेव को प्रखंड उपाध्यक्ष, हरेंद्र महतो व घनश्याम मुंडा को प्रखंड महामंत्री, विजय सिंह मुंडा, बेबी दास, गंगामुनी मुंडा, बह्मपद महतो व विमल प्रधान को प्रखंड मंत्री और आशु मुंडा को प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मदन सिंह मुंडा को मंडल संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय महतो व प्रखंड प्रभारी अमित केशरी ने विस्तारित प्रखंड समिति के पदाधिकारियों को पार्टी का अंग वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाना है। भाजपा आम लोगों की आवाज बनेगी। पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि संगठन में हर वर्ग के लोगों को जोड़ कर मजबूत बनाना है। सभी को एक जुट होकर कार्य करना है। मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि टीम भावना के साथ पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। संगठन ने जिसे जो जिम्मेदारी दी है, उसे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे। मौके पर प्रखंड प्रभारी अमित केशरी, वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंहदेव, सत्येंद्र कुम्हार, जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, लखीराम मुंडा, विवेकानंद प्रधान, दुर्योधन प्रमाणिक, मनोज मुदैया, बबलू सोय, प्रकाश मुखी आदि मौजूद थे।