राजनगर के कृष्णापुर में गायत्री परिवार ने घर-घर पहुंचाया गंगा जल
अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से पिटु राउत के नेतृत्व में शुक्रवार को कृष्णापुर गांव में आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार हर हर गंगे घर घर गंगे कार्यक्रम के तहत राधाकृष्ण मंदिर समेत 15 घरों में गंगा जल पहुंचाया गया। इस दौरान पवित्र गंगा जल लेने के लिए गांव के लोग आतुर दिखे..
संवाद सूत्र, राजनगर : अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से पिटु राउत के नेतृत्व में शुक्रवार को कृष्णापुर गांव में आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार हर हर गंगे, घर घर गंगे कार्यक्रम के तहत राधाकृष्ण मंदिर समेत 15 घरों में गंगा जल पहुंचाया गया। इस दौरान पवित्र गंगा जल लेने के लिए गांव के लोग आतुर दिखे। मौके पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई। पिटू राउत ने बताया कि कई लोगों को गंगा में डुबकी लगाने का अवसर प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में गायत्री परिवार लोगों को गंगा जल से स्नान कराकर उन्हें कुंभ स्नान का एहसास कराना है। मौके पर राजेश साहु, पिटु राउत, त्रिलोचन महतो, रविकांत साहु, अशोक मोदक, उमाकांत आदित्य, उज्जवल मोदक, समीर राउत आदि उपस्थित थे। चिलकु में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा चड़क पूजा : चड़क पूजा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को खरसावां के चिलकु गांव में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान हरेमन प्रधान की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक चड़क पूजा का आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ किया जाएगा। नौ से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चड़क पूजा में परंपरा के अनुसार घट पाट निकाले जाएंगे। नौ अप्रैल को भगवान शंकर का स्थापना घट (शुभ घट), दस अप्रैल को भगवान शिव का वृंदावनी घट, 11 अप्रैल को गरीया भार व 13 अप्रैल को कामना घट निकाली जाएगी। बैठक में बलभद्र महतो, प्रभाकर मंडल, शंभू मंडल, दीपक नायक, पुटरू तांती, राजकुमार सरदार, राकेश महतो, विमल गांगुली, संजीव कालिदी, गोपाल कालिदी आदि उपस्थित थे। कुचाई के डोरो में हरिनाम संकीर्तन कल से : कुचाई के डोरो गांव में दोल पूर्णिमा के अवसर पर 28 व 29 मार्च को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। 27 मार्च की संध्या गंधाधिवास का आयोजन होगा। समिति की ओर से बताया गया कि संकीर्तन में मनोहरी महिला संकीर्तन संप्रदाय घाटशिला, गणपति दास गोस्वामी महिला संकीर्तन संप्रदाय पुरुलिया, जय प्रकाश महतो महिला संकीर्तन संप्रदाय केंदुआ, लक्ष्मण महतो महिला संकीर्तन संप्रदाय डोरो, घनश्याम दास संकीर्तन संप्रदाय अरुवां, मंगल दास गोस्वामी संकीर्तन संप्रदाय चांडिल व देवेन गोप संकीर्तन संप्रदाय ईचागढ़ की संकीर्तन मंडली संकीर्तन प्रस्तुत करेगी। राधाकृष्ण के कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक : शुक्रवार को विधायक दशरथ गागराई खरसावां विस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए। खरसावां विस क्षेत्र के हिदुसाई, हाथिया व बांधडीह गांव में आयोजित संकीर्तन में पहुंच कर उन्होंने राधा-कृष्ण के समक्ष मत्था टेका। साथ ही पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन में शामिल संकीर्तन दल के साथ उन्होंने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर संकीर्तन भी किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को सदकर्म करने की शिक्षा दी है। उनके बताए मार्ग पर चल कर जगत का कल्याण करना है। इस तरह के आयोजनों में शामिल होने से मन को शांति व जन कल्याण से संबंधित कार्य करने की शक्ति व प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राधा-कृष्ण के आशीर्वाद से ही जन हित में कार्य करना है। मौके पर अंजन प्रधान, डा. पंकज प्रधान, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, अजय सामड, हीरालाल महतो, मनोहर पाहाड़ी, भगत महतो, विजय महतो, रामू त्रिपाठी, सुधीर महतो, मनोज महतो आदि उपस्थित थे। खरसावां के कुदासिगी में चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन शुरू : कुदासिगी गांव में शुक्रवार को श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व गांव की महिलाएं स्थानीय जलाशय से कलश में जल लेकर पूजा स्थल पहुंची। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई। चौका के दिलीप दास, झिमड़ी के तारापोदो दास, कालीपोदो दास, कुरमाडेरा गांव के सुचान दास, बारदाडीह के बलराम दास व सोड़ो के बन बिहारी ओझा की टीम की ओर से 29 सितंबर तक संकीर्तन किया जाएगा। मौके पर समिति के अध्यक्ष सुजीत प्रधान, विश्वजीत प्रधान, कुन्दन प्रधान, सूरज प्रधान, कृष्णा चंद्र प्रधान, प्रभु दयाल प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, विकास चन्द्र प्रधान, गोपाल कृष्ण प्रधान, राजेंद्र प्रधान, देवानंद प्रधान आदि उपस्थित थे।