ताड़का वध के साथ गंगा मेला का समापन, प्रतिमा विसर्जन आज
बड़ा कांकड़ा में सोमवार को ताड़का वध के साथ नव युवक आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गंगा पूजा सह गंगा मेला का समापन हो गया।
जासं, सरायकेला : बड़ा कांकड़ा में सोमवार को ताड़का वध के साथ नव युवक आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय गंगा पूजा सह गंगा मेला का समापन हो गया। भाजपा के जिला महामंत्री गणेश माहली व स्थानीय मुखिया मीना देवी ने अग्निवाण चलाकर बुराई व असत्य की प्रतीक ताड़का का वध किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह समिति के अध्यक्ष बिनु तीयु व सचिव चित्रसेन महतो समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने गंगा मां को माथा टेका और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। बड़ा कांकड़ा में मकर के मौके पर आयोजित होने वाले गंगा पूजा सह गंगा मेला का शुभारंभ मकर के दिन बुधवार को हुआ था। इस मौके पर राधा-कृष्ण गंगा क्लब द्वारा भी सात दिवसीय गंगा पूजा का आयोजन किया गया था। रविवार को ताड़का वध के साथ गंगा मेला का समापन हआ। मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा।