Move to Jagran APP

वेयरहाउस में डकैती कांड में चार आरोपित गिरफ्तार

गुरुवार को जिला पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ के निजी एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के वेयरहाउस गोदाम में हुई डकैती का खुलासा किया। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू गिरोह के तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जबकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपित फरार हैं..

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:45 AM (IST)
वेयरहाउस में डकैती कांड में चार आरोपित गिरफ्तार
वेयरहाउस में डकैती कांड में चार आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : गुरुवार को जिला पुलिस ने चांडिल थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ के निजी एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के वेयरहाउस गोदाम में हुई डकैती का खुलासा किया। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू गिरोह के तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया, जबकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपित फरार हैं। पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी के निर्देश पर गठित टीम ने मास्टरमाइंड सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू समेत उसके तीन अन्य सहयोगी छोटू कुमार, सूरज महतो, ढालचंद महतो को भी गिरफ्तार किया है। डकैती कांड में कुल 12 अभियुक्त शामिल थे। गिरफ्तार आरोपितो पर जमशेदपुर व सरायकेला के विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर घटना को दिया था अंजाम : ज्ञात हो कि 19 नवंबर की देर रात चांडिल थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ के एसकेएफ इंडिया लिमिटेड कंपनी के वेयरहाउस में एक दर्जन अपराधियों ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने गोदाम में रखे बेरिग से भरे कार्टून की लूट की थी। इससे पूर्व भी अपराधियों ने कंपनी के इसी गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वेयरहाउस के समीप स्थित एक अन्य गोदाम में लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। सामान ढुलाई में प्रयुक्त वाहन का मालिक भी गिरफ्तार : कंपनी के गोदाम में डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने टाटा मैजिक वाहन से लूटे गए सामानों की ढुलाई की थी। इस घटना में वाहन मालिक सूरज महतो के टाटा मैजिक का उपयोग किया गया था। पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन व मालिक सूरज महतो को भी गिरफ्तार किया है। चोरी का माल घर में छिपाने के आरोप में पुलिस ने ढालचंद महतो को भी गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.