दो दिन में मिले दो शव, एक की भी नहीं हुई पहचान
खरसावां प्रखंड के तिरीलडीह गांव के पास राजखरसावां- बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिला है।
खरसावां, बड़ाबांबो : खरसावां प्रखंड के तिरीलडीह गांव के पास राजखरसावां- बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक के डाउन लाइन पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव का पहचान नहीं हो सका है। मृतक का उम्र लगभग 35 वर्ष के आस पास बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सिर्फ जांघिया और जूता पहना हुए है। आमदा ओपी पुलिस व रेल पुलिस जांच में जुटी गई है।
मालूम हो कि इससे पहले बुधवार को आमदा व आसनतलिया गांव के बीच एक खेत में एक युवती की लाश मिली थी। 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी है। तीन-चार किमी के दायरे में लगातार दो दिनों में दो लाश मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। दोनों शव का पहचान नहीं हो सका है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है।
गुरुवार सुबह रेलवे ट्रेक पोल संख्या 292/26 व 292/28 के बीच एक युवक का शव पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद आमदा ओपी पुलिस व रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया। काफी छानबीन व पूछताछ करने के बावजूद भी मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक का सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात दोनों शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आमदा ओपी के एसआई देव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।