बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाएं : उपायुक्त
शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानकों के तहत शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनीं..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानकों के तहत शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व पेयजल से संबंधित मामले आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। जनता दरबार में आए लोगों से कहा कि आप सभी बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाएं। अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार की जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, उन्हें जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को अपराह्न 12 से 3 बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत सभी विभागीय पदाधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। चौकीदार दफादार संघ ने निवर्तमान बीडीओ को विदाई : खरसावां के निवर्तमान बीडीओ मुकेश मछुआ के सम्मान में चौकीदार दफादार संघ, खरसावां अंचल के सदस्यों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। बीडीओ मुकेश मछुआ का तबादला गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में हो गया है। संघ की ओर से निवर्तमान बीडीओ मुकेश मछुआ को उपहार भेंज कर विदायी दी। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष देवीलाल तांती, जिला सचिव पंकज साहू, राम मुखी, अनिल तांती, कार्तिक तांती, अतिकार तांती, मंगल तांती, अनामो तांती, सुदर्शन लौहार, अंकुर प्रधान, लखिद्र गोप, छकन तांती, देवीकुमार तांती, घासिया बानरा, अनिरुद्ध प्रधान, कगगन महतो, किशोर कालिदी, भागीरथी प्रधान आदि मौजूद थे।