किसान समिति ने की धान बिक्री करने वाले किसानों को भुगतान करने की मांग
किसान समिति खरसावां की बैठक रविवार को काली मंदिर प्रांगण में नव किशोर सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान किसान समिति के सदस्य प्रभाकर मंडल को भारतीय रेल के डीआरयूसीसी का सदस्य व जीतवाहन मंडल को पंचायती राज विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया..
संवाद सूत्र, खरसावां : किसान समिति खरसावां की बैठक रविवार को काली मंदिर प्रांगण में नव किशोर सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान किसान समिति के सदस्य प्रभाकर मंडल को भारतीय रेल के डीआरयूसीसी का सदस्य व जीतवाहन मंडल को पंचायती राज विभाग का सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। बैठक में राज्य सरकार से लैंपस में धान बेचने वाले किसानों को प्रथम किस्त की राशि का अविलंब भुगतान कराने की मांग की गई। बताया कि कुछ किसानों को ही अब तक धान बिक्री करने के बाद पहली किस्त की राशि मिली है। इस दौरान जिन किसानों को पहले किस्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है, उन्हें दूसरे किस्त की राशि का भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की गई, ताकि किसान सुचारु रूप से खेती का काम कर सकें। धान की खरीदारी का समय एक महीना बढ़ाये जाने पर किसानों ने खुशी व्यक्त की। बताया कि धान गोदाम खाली नहीं होने के कारण किसानों से धान की खरीदारी करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने गोदाम को जल्द से जल्द खाली कराने की मांग की। मौके पर खरसावां के उन्नत किसान विष्णुपद पाणीग्राही के आकस्मिक निधन पर समिति के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर शैलेश सिंह, राणा सिंहदेव, मानिक सिंहदेव, काठु महतो, पटनायक आदि उपस्थित थे। आकर्षिणी पहाड़ी के समीप जंगल में लगी आग, कई पेड़-पौधे जलकर राख : आकर्षिणी पहाड़ी के समीप स्थित जंगल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से जंगल के कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। सुबह में मर्निंग वाक पर निकले लोगों ने जंगल में लगी आग को देखा तो तत्काल वन विभाग को इस घटना की सूचना दी। वन विभाग के कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया। ज्ञात हो कि पिछले माह भी आकर्षिणी पहाड़ी के समीप आग लगी थी।