Move to Jagran APP

मुड़िया व कोलाबीरा में स्थापित फैक्ट्रियां वातावरण को कर रही प्रदूषित : रविंद्र मंडल

मुड़िया व कोलाबीरा अंचल में स्थापित छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां प्रदूषण मानकों की धज्जी उड़ा रही हैं। 24 घंटे क्षेत्र में इन फैक्ट्रियों के माध्यम प्रदूषण फैलाया जा रहा है जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव की आबादी परेशान है। रविवार को ये बातें कांग्रेस नेता रविंद्र मंडल व सुसेन मार्डी ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों को दरकिनार कर इन फैक्ट्रियों से प्रदूषण फैलाया जा रहा है..

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 09:10 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 09:10 AM (IST)
मुड़िया व कोलाबीरा में स्थापित फैक्ट्रियां वातावरण को कर रही प्रदूषित : रविंद्र मंडल
मुड़िया व कोलाबीरा में स्थापित फैक्ट्रियां वातावरण को कर रही प्रदूषित : रविंद्र मंडल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : मुड़िया व कोलाबीरा अंचल में स्थापित छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां प्रदूषण मानकों की धज्जी उड़ा रही हैं। 24 घंटे क्षेत्र में इन फैक्ट्रियों के माध्यम प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव की आबादी परेशान है। रविवार को ये बातें कांग्रेस नेता रविंद्र मंडल व सुसेन मार्डी ने कही। उन्होंने बताया कि प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों को दरकिनार कर इन फैक्ट्रियों से प्रदूषण फैलाया जा रहा है। कई फैक्ट्रियों में छोटी चिमनी लगाकर प्रदूषित धुआं खुले वातावरण में छोड़ा जा रहा है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। कई ग्रामीण बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कहा, प्रदूषण को लेकर सचेत नहीं होने पर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रदूषण गंभीर चुनौती बन कर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण पर रोक लगाने व जांच कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगे। कहा, फैक्ट्रियों का दूषित जल खेतों में छोड़े जाने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। लगभग आठ से 10 छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों का संचालन प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा है। इनमें से अधिकांश फैक्ट्रियों पर पर्यावरण को प्रदूषित करने का आरोप लगता रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी फैक्ट्री संचालकों की ओर से प्रदूषण के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाएगा तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पातर हेंब्रम के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किया शोक : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने रविवार को खरसावां के वरिष्ठ नेता पातर हेंब्रम के निधन पर शोक व्यक्त किया। अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि पातर हेंब्रम के निधन से खरसावां ने एक जुझारु सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता को खो दिया है। जन मुद्दों को लेकर पातर हेंब्रम हमेशा संवेदनशील रहते थे। मौके पर भाजपा नेता मीरा मुंडा, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.