Move to Jagran APP

राज्य विकास के लिए समर्पित होकर काम करें अधिकारी: उपायुक्त

जिला मुख्यालय सरायकेला में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:39 PM (IST)
राज्य विकास के लिए समर्पित होकर काम करें अधिकारी: उपायुक्त
राज्य विकास के लिए समर्पित होकर काम करें अधिकारी: उपायुक्त

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला मुख्यालय सरायकेला में झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने झारखंड आंदोलनकारी, महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

prime article banner

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त छवि रंजन ने जिला समाहरणालय प्रांगण स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अपर उपायुक्त कुंज बिहारी पांडेय समेत वरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा उद्यान में स्थापित झारखंड आंदोलनकारी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर तथा बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महापुरुषों का नमन करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि अधिकारियों को इन महापुरुषों के सपने को साकार करने के लिए समर्पित होकर काम करने की जरूरत है। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड एक विकासशील एवं आदर्श राज्य के निर्माण का संकल्प ही स्थापना दिवस समारोह का सफल आयोजन होगा। उन्होंने जिले वासियों को विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करना हम सबका दायित्व है। बिरसा मुंडा एक महान क्रांतिकारी तथा समाज सुधारक थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने अंग्रेजों को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया। माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, डीआरडीए निदेशक अनीता सहाय, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जयसवाल, जिला खेल पदाधिकारी बाल किशोर महतो, अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.