बिना अनुमति के पदाधिकारी व कर्मी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय: उपायुक्त
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अंजनेयुलु दोड्डे ने जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
जासं, सरायकेला : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अंजनेयुलु दोड्डे ने जिले के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उपायुक्त ने सभी नोडल व वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों एवं जिलों से सरायकेला जिला के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को लाने का कार्य किया जा रहा है। श्रमिकों को लाने के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस दिशा में सभी वार्ड स्तरीय सर्विलांस टीम व ग्राम स्तरीय समिति से होम कोरेन्टाईन किये गए व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष को प्रतिदिन सूचित करें।