Move to Jagran APP

पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं के स्वजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार को खरसावां विस क्षेत्र का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने कुचाई के रुगुडीह गांव में पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत अंबिका प्रसाद व अरुवां गांव में दिवंगत अशोक सरदार के स्वजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया..

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM (IST)
पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं के स्वजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने बुधवार को खरसावां विस क्षेत्र का दौरा किया और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में उन्होंने कुचाई के रुगुडीह गांव में पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत अंबिका प्रसाद व अरुवां गांव में दिवंगत अशोक सरदार के स्वजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। पिछले दिनों ब्रेनव हेमरेज से अंबिका प्रसाद व सड़क दुर्घटना में अशोक सरदार की मौत हो गई थी। इसके बाद अर्जुन मुंडा कुचाई स्थित पार्टी कार्यालय व खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास व संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान भाजपा की ओर है। भाजपा बंगाल में दो सौ से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। कहा, भाजपा ही बंगाल का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं। केंद्र सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य कर रही है । इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, उदय सिंहदेव, मंगल सिंह मुंडा, दुलाल स्वांसी, लखीराम मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, राजाराम महतो, मदन मुंडा, विमल मुंडा, कृष्णा सोय, लाल सिंह सोय, प्रशांत महतो, मदन मुंडा, सुखदेव सरदार आदि उपस्थित थे। जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहें : भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बुधवार को आकर्षिणी गेस्ट हाउस में खरसावां विस क्षेत्र के लिए बनाए गए विभागवार सांसद प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सांसद प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें उनके कार्यों से संबंधित जानकारी दी। विजय महतो ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे है। उनके कार्यों को जनता के बीच ले जाना है। साथ ही जन समस्याओं को तत्परता के साथ समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहें। वर्तमान में जनता पार्टी के प्रति आशा भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में जनता के प्रति हमारी जबावदेही काफी अधिक बढ़ गई है। मौके पर उदय सिंहदेव, अमित केशरी, लाल सिंह सोय, लखीराम मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दुलाल स्वांसी, होपना सोरेन, मो. मुजाहिद खान समेत कई पार्टी कार्यकर्ता व विभागीय सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.