अंगारों पर चल भक्तों ने मां मनसा को किया प्रसन्न
खरसावां के लोसोदिकी गांव में मां दुर्गा व मनसा का पूजा विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार निया माड़ा नामक धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। निया माड़ा में भक्तों ने उपवास व व्रत रख कर अंगारों पर नंगे पांव चले। भक्तों ने मां दुर्गा व मनसा देवी से मांगी गई मन्नत पूरी होने की खुशी में जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपना वादा पूरा किया..
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के लोसोदिकी गांव में मां दुर्गा व मनसा का पूजा विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार निया माड़ा नामक धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। निया माड़ा में भक्तों ने उपवास व व्रत रख कर अंगारों पर नंगे पांव चले। भक्तों ने मां दुर्गा व मनसा देवी से मांगी गई मन्नत पूरी होने की खुशी में जलते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपना वादा पूरा किया। ढोल व नगाडे़ की थाप पर आग के शोलों पर चलने वालों में महिला व बुजुर्ग भी शामिल थे। कई महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर आग पर चलीं। भोक्ताओं की मानें तो मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को कष्ट देने पर हठी भक्तों को सुकून मिलता है। हठी भक्तों के अनुसार भक्ति के इस रूप को वे भगवान की महिमा मानते हैं। भक्तों की मानें तो आग पर चलने के बावजूद आज तक किसी भक्त को साधारण सेप्टिक जैसी बीमारी भी नहीं हुई। पैर के छाला को ठीक करने के लिए दवा की भी जरूरत नहीं है। भक्ति के इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस धार्मिक अनुष्ठान में विधायक दशरथ गागराई भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए।