भक्तों ने नम आंखों से की मां दुर्गा की विदाई
शारदीय नवरात्र के 10वें दिन सोमवार को भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान जय मां दुर्गा के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों ने मां दुर्गा से कोरोना काल के इस संकट को जल्द से जल्द समाप्त करने की कामना की और अगले वर्ष सभी संकटों को हरते हुए पुन आने का निमंत्रण भी दिया। कलानगरी में भी नौ दिनों से चल रहे दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : शारदीय नवरात्र के 10वें दिन सोमवार को भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान जय मां दुर्गा के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों ने मां दुर्गा से कोरोना काल के इस संकट को जल्द से जल्द समाप्त करने की कामना की और अगले वर्ष सभी संकटों को हरते हुए पुन: आने का निमंत्रण भी दिया। कलानगरी में भी नौ दिनों से चल रहे दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व भक्तिभाव से मां की आरती उतारी गई। सरायकेला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को विजयादशमी व प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हुआ।