सड़क हादसे में वाहन मिस्त्री की मौत, एक गंभीर
संसू पटमदा पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित पंचियाडीह में शनिवार की देर शाम
संसू, पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड स्थित पंचियाडीह में शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बेलटांड निवासी वाहन मिस्त्री भीष्मदेव सिंह के रूप में हुई है। वह बेलटांड स्थित राजशेखर महतो के गैराज में काम करता था। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान बेलटांड निवासी विशाल माझी के रूप में की गयी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम भीष्मदेव सिंह व विशाल माझी एक स्कूटी से आ रहे थे। इसी बीच पंचियाडीह में पहले से ब्रेक डाउन की वजह से खड़ी हाइवा में टक्कर मार दी। अंधेरे की वजह से नहीं दिखाई देने के कारण हादसा हुए जिसमें भीष्मदेव की मौत मौके पर हो गयी जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।