आर्चरी एकेडमी में सीआरपीएफ जवानों ने की साफ-सफाई
जागरण संवाददाता, सरायकेला : दुगनी स्थित 196 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट हर
जागरण संवाददाता, सरायकेला : दुगनी स्थित 196 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट हरपाल ¨सह के दिशा निर्देश पर स्वच्छ भारत पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जवानों ने आर्चरी एकेडमी में साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत आर्चरी एकेडमी परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई की गई। इसमें तीरंदाजों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी पंकज सिंह व दुर्गा राम ने तीरंदाजों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता है वहां समृद्धि है। सही स्वास्थ्य के बिना सुखमय जीवन की कामना नहीं की जा सकती है। सफाई अभियान से प्रेरित होकर तीरंदाजों ने जोश व खरोश के साथ सीआरपीएफ जवानों का सहयोग किया। सफाई अभियान में उप कमांडेंट अमित कुमार झा, सूबेदार मेजर सुरजीत ¨सह समेत काफी संख्या में जवान व ग्रामीण शामिल थे।