मां के साथ मामा घर जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता मां के साथ मामा घर जा रही थी। इसी बीच दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों युवकों की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।
जासं, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता मां के साथ मामा घर जा रही थी। इसी बीच दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों युवकों की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ बीते शुक्रवार को पैदल अपने मामा घर जा रही थी। रास्ते में पिडराबेड़ा गांव के पास आंधी और तेज बारिश के कारण दोनों एक जगह रुक गई। यहीं से दो युवक उनका पीछा करने लगे। बारिश थमने के बाद जैसे ही मां-बेटी एक सुनसान जगह पर पहुंची, युवकों ने रास्ता रोक लिया। डर कर मां पिडराबेड़ा गांव की ओर भागी। इस बीच युवकों ने नाबालिग को दबोच लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। मां की गुहार के बाद जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते तो युवक फरार हो गए थे। बाद में मां व बेटी वापस अपने घर लौट गईं। घटना के दूसरे दिन शनिवार को कांड्रा थाने में दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी शैलेंद्र ने कहा कि पिछराबेड़ा के पास घटना हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही कांड का उदभेदन कर लिया जाएगा। आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस छापेमारी कर रही है।