Move to Jagran APP

मानवता को शर्मसार करने वाला मुंहबोला दादा गिरफ्तार

यहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग पोती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले 55 साल के मुंहबोले दादा को दबोच लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:24 AM (IST)
मानवता को शर्मसार करने वाला मुंहबोला दादा गिरफ्तार
मानवता को शर्मसार करने वाला मुंहबोला दादा गिरफ्तार

संवादसूत्र, आदित्यपुर : यहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग पोती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले 55 साल के मुंहबोले दादा को दबोच लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। सोमवार को ही नाबालिग के प्रेमी को जेल भेजा गया था। लड़की बाल संरक्षण समिति के हवाले कर दी गई है।

loksabha election banner

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार किराये पर रहता था। पति-पत्नी के अलावा लगभग 11-12 साल की एक नाबालिग लड़की भी थी। पति का निधन पांच साल पहले हो गया। पति के निधन के बाद महिला मकान मालिक के साले के बेटे के साथ चली गई और उससे विवाह कर लिया। लड़की 55 वर्षीय मकान मालिक के पास ही रह गई। मकान मालिक को वह दादा कहकर पुकारती थी। मालिक भी उसे पोती मानता था। लालन-पालन के दौरान ही लड़की भागकर अपनी मां के पास चली गई। उसका आरोप था कि दादा यौन शोषण करता है। इस पर उसकी मां समझाकर फिर से दादा के यहां छोड़ गई। इसी बीच दादा के साढ़ू के बेटे से नाबालिग का प्रेम हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगा। नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती है। उधर, इसी 23 मार्च को दादा ने थाने प्राथमिकी दर्ज कराई की मेरी पोती का अपहरण कर लिया गया है। इसके एक सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार हुए थे। प्रेमी युगल को पुलिस ने सोमवार को दबोच लिया। प्रेमी जेल भेज दिया और नाबालिग लड़की बाल संरक्षण समिति को सौंप दी गई। इसके बाद लड़की ने जो कुछ बताया वह शरीर में सिहरन पैदा करने के लिए काफी था। उनसे बताया कि दादा नशे की गोली खिला देता था। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसा वह अक्सर करता था। यह सब सुनकर पुलिस के कान खड़े और मुंहबोले दादा को दबोच लिया। इसी बीच दादा ने कहा, अगर लड़की गर्भवती होगी तो उसका विवाह उसके प्रेमी से करना देंगे। फिलहाल दादा जेल की हवा खा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.