कांग्रेस ने चुनाव समिति का किया गठन
राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष भरत कुंभकार की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, राजनगर: राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष भरत कुंभकार की अध्यक्षता में विशु हेम्ब्रम के आवास पर हुई। इसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कु, जिला उपाध्यक्ष देवनाथ सिंह सरदार, आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विशु हेम्ब्रम उपस्थित थे। बैठक में गठबंधन के साझा प्रत्याशी चंपई सोरेन की जीत के लिए प्रखंड स्तरीय चुनाव समिति का गठन किया गया। इसमें राजनगर पूर्वी भाग के 11 पंचायत मनोज महतो एवं पश्चिमी भाग के 10 पंचायतों की जिम्मेदारी भरत कुंभकार को दी गई। इसके अलावे पंचायत स्तर पर भी चुनाव समिति का गठन कर जिला कमेटी को जल्द सौंपने का निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कु ने जिला कमेटी, मंच-मोर्चा एवं पंचायत कमेटी के कार्यकर्ताओं को साझा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जनसंपर्क अभियान जोर शोर से चलाने की बात कही। साथ ही निर्णय हुआ कि नामांकन के दिन सैकडों कार्यकर्ता सरायकेला जाएंगे। बैठक में जिला महासचिव डोमन महतो, सुपाई जारिका, अनिल दास, बनमाली सरदार, पृथ्वीराज बेंकुड़ा, भुटा राउत, जितेन महतो, श्यामपदो त्रिपाठी, सुधीर तांती, नंद किशोर महतो, लखिन्द्र महतो, बासुदेव प्रधान, गोविद दास, बादल टुडू, पप्पू राय, गुरुचरण पात्रो, शिरीष मार्डी, श्याम महतो, राजकुमार नायक आदि उपस्थित थे।