छात्राओं से मिली मुख्य सचिव
सरायकेला : राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा सोमवार को विकास मेला में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय दलभं
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Apr 2017 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 02:46 AM (IST)
सरायकेला : राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा सोमवार को विकास मेला में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय दलभंगा की छात्राओं से भेंटकर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर से उतर कर सीधे प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय दलभंगा की छात्राओं से जाकर मिली जो उनकी प्रतिक्षा में कतारबद्ध होकर खड़ी थीं। मुख्य सचिव ने एक-एक छात्राओं से मिलकर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधि, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति राशि एवं पोशाक वितरण आदि के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं के जवाब पर मुख्य सचिव ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का आहवान किया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें