धार्मिक थीम पर नृत्य कर छऊ कलाकारों ने मन मोहा
कुचाई के अरुवां में तीन दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। संवाद सूत्र खरसावां कुचाई के अरुवां ग
कुचाई के अरुवां में तीन दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के अरुवां गांव में तीन दिवसीय वार्षिक छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कलाकारों ने यहां तीन दिनों तक छऊ की सतरंगी छटा बिखेरी। सबसे पहले भोक्ताओं द्वारा स्थानीय तालाब से शुभ घट व यात्रा घट लाकर गांव के शिवमंदिर में स्थापित किया। इसके बाद छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. गांव के कुम्हार टोली व सरदार टोली छऊ नृत्य दल के कलाकारों ने खरसावां शैली के मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। गणेश नृत्य के साथ छऊ नृत्य की शुरुआत की गयी। कलाकारों ने पौराणिक व सामाजिक थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने असत्य पर सत्य की जीत स्वरुप महिषासुर वध, राधा कृष्ण के प्रेम रस पर आधारित माया बंधन, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला पर आधारित माखन चोरी, रामायण के अश्वमेध यज्ञ पर आधारित लव-कुश, शिव महिमा, रक्त होली, हिडींबा वध, नंदन कानन आदि नृत्य का दर्शकों ने खूब सराहा। छऊ नृत्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छऊ नृत्य में खरसावां शैली के नृत्य प्रदर्शित की गई। मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने मेला का लुफ्त उठाया।