Move to Jagran APP

नहीं भूल सकता चांडिल डैम की मछली का स्वाद : अर्जुन मुंडा

संसू चाडिल चाडिल डैम की मछली का स्वाद लाजवाब है। जब भी यहां आता हूं मछली लेकर जाता हूं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 01:45 AM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:20 AM (IST)
नहीं भूल सकता चांडिल डैम की मछली का स्वाद : अर्जुन मुंडा
नहीं भूल सकता चांडिल डैम की मछली का स्वाद : अर्जुन मुंडा

संसू, चाडिल : चाडिल डैम की मछली का स्वाद लाजवाब है। जब भी यहां आता हूं मछली लेकर जाता हूं। यह बात शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चांडिल डैम में आयोजित भाजपा जनजातीय मोर्चा की एक दिवसीय वनभोज सह मिलन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो भी चूक हुई है उसके लिए आदिवासी मोर्चा ने गहन चिंतन-मंथन किया और आगे की रणनीति तय की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विचारों का आदान प्रदान करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा शक्ति है। इसी का माध्यम से हम सामाजिक प्राणी होने का अनुभव करते हैं। खुद के साथ समाज के लोग भी आगे बढ़ें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। राज्यसभा सासद समीर उराव ने कहा कि हमें एकजुट होने की जरूरत है। वनभोजन में राज्यसभा सासद समीर उराव, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, शिव शकर उराव, राजकुमार पाहन, हरे कृष्णा सिंह, गंगोत्री कुजूर, विमला प्रधान, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, महेश कुंडू, संतोष केरकेट्टा, गणेश महाली, धरनी सिंह मुंडा, आलोक उराव, खुदी सिंह सरदार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.