Move to Jagran APP

किसानों तक पहुंचाएं कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ : बीडीओ

कुचाई के प्रखंड कार्यालय स्थित आत्मा भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई..

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 08:30 AM (IST)
किसानों तक पहुंचाएं कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ : बीडीओ
किसानों तक पहुंचाएं कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ : बीडीओ

संवाद सूत्र, खरसावां : कुचाई के प्रखंड कार्यालय स्थित आत्मा भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ सुजाता कुजूर ने कहा कि कुचाई कृषि प्रधान प्रखंड है। यहां कृषि विभाग की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाएं। साथ ही केसीसी ऋण समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाएं। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चला कर किसानों का आय दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। एनएफएसएम योजना के तहत किसानों को निश्शुल्क हाइब्रिड धान व मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया गया है। साथ ही 50 प्रतिशत अनुदान पर खेती के लिए पंप सेट उपलब्ध कराए गए हैं। इससे किसान बेहतर ढंग से खेती कर रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी हरि लाल ने बताया कि पीएम सम्मान निधि योजना के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करने का लक्ष्य है। कम ब्याज पर कृषि ऋण के लिए किसानों को आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सुरेंद्र मुंडा ने किसानों को उन्नत तरीके की खेती के साथ-साथ कृषि यंत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक अपना कर कम लागत में अधिक उपज हासिल की जा सकती है। कार्यशाला में जनसेवक व कृषक मित्र उपस्थित थे। मुन्ना बानरा बने अध्यक्ष व माधुरी सुरेन उपाध्यक्ष : सरायकेला स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय नृपराज राजकीय प्लस 2 उच्च विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसे लेकर विद्यालय के प्राचार्य सह विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव वासुदेव राम की अध्यक्षता में अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में विभागीय निर्देशानुसार तीन प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

prime article banner

मुन्ना बानरा को अध्यक्ष व माधुरी सुरेन को उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा मंजू देवी, अमला साहू, पूर्णिमा साहू, कंचन देवी, रघुमनी महाराणा, राजेश सिंह मोदक, एच रहमान, गोमेया हेंब्रम, शशि भूषण सिंह व सालखन मुर्मू को सदस्य, प्राचार्य वासुदेव राम पदेन सचिव, विज्ञान शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी बोदरा, गणित शिक्षिका सोनाली राय, सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अंबिका प्रधान, वार्ड पार्षद युगल तापे, बाल संसद प्रतिनिधि गांधी लाल महतो व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आशीर्वाद महतो को विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड साधन सेवी खितीश कुमार महतो उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.