Move to Jagran APP

बोलेरो ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, सवार घायल

शनिवार की देर रात सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर आइटीआइ कालेज के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार संदीप कुमार महतो (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 06:30 AM (IST)
बोलेरो ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, सवार घायल
बोलेरो ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, सवार घायल

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शनिवार की देर रात सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर आइटीआइ कालेज के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार संदीप कुमार महतो (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार संदीप कुमार महतो भुरकुली निवासी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल संदीप को सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए संदीप को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि भुरकुली निवासी संदीप महतो अपनी बाइक से खरसावां स्थित माता आकर्षिणी मंदिर गया था। वापस लौटने के क्रम में आइटीआइ कालेज के समीप सड़क किनारे बाइक को खड़ी कर लघुशंका कर रहा था। इस क्रम में आकर्षणी से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बोलेरो भी पलट गई। हालांकि बोलेरो के चालक व सवार को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है। दुर्घटना की सूचना पर खरसावां पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो व बाइक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो रेफर : शनिवार की देर रात कोलाबीरा के समीप अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा समेत जमशेदपुर की ओर फरार हो गया। इस दुर्घटना में महुलडीहा गांव के संजीत कुमार पाल (42) व उनके भाई रतन कुमार पाल (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

loksabha election banner

इधर, रविवार की सुबह सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर हुडांगदा मोड़ के समीप तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मकरु होनहागा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मकरु होनहागा मझगांव निवासी हैं। मकर पर्व मनाने अपने रिश्तेदार के घर आए थे। इवनिग वाक पर निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा : पिछले 24 घंटे में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए और 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार की शाम लगभग सात बजे मुक्ति पोखर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने 70 वर्षीय बुजुर्ग वीर सिंह हाईबुरु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीर सिंह हाईबुरु शाम को टहलने निकले थे। इस दौरान मुक्ति पोखर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सरदार ने उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग के पुत्र चोकरो हाईबुरु सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर दिन उनके पिता शाम में इवनिग वाक के लिए जाते थे। रविवार की शाम भी वे इवनिग वाक के लिए घर से निकले थे। वे मूल रूप से खूंटपानी प्रखंड के चलियामा के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.