Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने जन आक्रोश रैली निकाल जिला प्रशासन का पुतला फूंका

बीते दिनों सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ हुई मारपीट व दु‌र्व्यवहार मामले में शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी ने जन आक्रोश रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटनायक टोला स्थित भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय से जन आक्रोश रैली निकाली और गैरेज चौक पहुंचे..

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 09:00 AM (IST)
भाजपाइयों ने जन आक्रोश रैली निकाल जिला प्रशासन का पुतला फूंका
भाजपाइयों ने जन आक्रोश रैली निकाल जिला प्रशासन का पुतला फूंका

जागरण संवाददाता, सरायकेला : बीते दिनों सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के साथ हुई मारपीट व दु‌र्व्यवहार मामले में शुक्रवार को भाजपा जिला कमेटी ने जन आक्रोश रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटनायक टोला स्थित भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय से जन आक्रोश रैली निकाली और गैरेज चौक पहुंचे। मौके पर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया।

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज कुमार चौधरी पर हमला होने की घटना के 15 दिन बाद भी जिला प्रशासन ने दोषियों की गिरफ्तारी तो दूर की बात, उन पर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की। पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने कहा कि झामुमो की हेमंत सरकार राजधर्म भूलकर बंगाल के टीएमसी सरकार की तर्ज पर तानाशाही व गुंडागर्दी वाले आचरण का अनुसरण कर रही है। भारी बारिश के बीच आम जनता का सड़क पर उतरना प्रदर्शन करना जनाक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि निष्पक्ष तरीके से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कमजोर समझने की भूल न करें।

उन्होंने प्रशासन को दो दिनों के अल्टीमेटम देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि न्याय नहीं मिला तो राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ राजभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा। मौके पर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, जिला मंत्री मनोज तिवारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, जिला मीडिया सह प्रभारी सोहन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मोनिका घोष, पिकी मोदक, सुमित चौधरी, सुदीप पटनायक, विद्यासागर दुबे, बीजू दत्ता, बिदेश्वरी महतो, रवि सतपति, राजीव महापात्र, परशुराम कवि, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा समेत कई उपस्थित थे। क्षत्रिय समाज की बैठक में बड़ाबाबू सिंहदेव के साथ हुई मारपीट की निंदा : शुक्रवार को राजप्रसाद में क्षत्रिय समाज की बैठक राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले दिनों जगन्नाथ मंदिर परिसर में क्षत्रिय समाज के सदस्य बड़ाबाबू सिंहदेव के साथ सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा किए गए मारपीट की घटना की निंदा की गई। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। साथ ही मारवाड़ी समाज से इस मामले पर संयम बरतने की अपील की गई। सरायकेला क्षत्रिय समाज ने इस मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में बबलू सिंह देव, नीलांबर सिंहदेव, श्रीधर सिंहदेव, राजा सिंहदेव, अश्विनी सिंहदेव, तपन कुमार सिंहदेव, कृष्ण चंद्र पाल बाबू, बुधेश्वर सिंह, सरबजीत सिंहदेव, गौतम सिंहदेव, सूर्यराज सिंहदेव, मनोज कुमार सिंहदेव, लालबहादुर सिंहदेव, सनोज कुमार सिंहदेव, नागेश्वर सिंहदेव, सिद्धार्थ कुमार सिंह, पीतांबर सिंहदेव समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.