Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से निकलेगी पदयात्रा

सरायकेला। स्थानीय परिसदन में शनिवार को जिला अध्यक्ष लाल ¨सह सोय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पा

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 06:26 PM (IST)
बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से निकलेगी पदयात्रा
बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से निकलेगी पदयात्रा

सरायकेला। स्थानीय परिसदन में शनिवार को जिला अध्यक्ष लाल ¨सह सोय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक हुई जिसमें मुख्य रुप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी व पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम उपस्थित थे। बैठक में 14 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मस्थल उलीहातु से पदयात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सोय ने बताया कि पदयात्रा में जिले के साढ़े चार सौ कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला, राजनगर, खरसावां, कुचाई, राजनगर, चांडिव व ईचागढ़ समेत जिले के सभी प्रखंड से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता पदयात्रा में भाग लेंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव, जिला महामंत्री गणेश माहली, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, सांसद प्रतिनिधि बलराम महतो, मोर्चा के उपाध्यक्ष इंद्रजीत उरांव, विश्वनाथ उरांव, मधु ¨सह सरदार, धम्रु माझी, केपी सेटसोय, र¨वद्र नाथ ¨सह, फागु ¨सह, गौतम सोरेन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.