Move to Jagran APP

25 को पंचायत स्तर पर मनेगी पंडित दीनदयाल की जयंती

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला परिसदन में शनिवार को जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव क

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:12 PM (IST)
25 को पंचायत स्तर पर मनेगी पंडित दीनदयाल की जयंती
25 को पंचायत स्तर पर मनेगी पंडित दीनदयाल की जयंती

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला परिसदन में शनिवार को जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी उपस्थित थे। बैठक में संगठन प्रभारी अशोक षाड़ंगी ने कहा कि 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से आयुष्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। अशोक षाड़ंगी ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को पार्टी कार्यक्रम प्रदेश के निर्देशानुसार करने का निर्देश दिया। दो अक्टूबर को प्रत्येक मंडल में स्वच्छता कार्यक्रम चलाना है। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पंचायत स्तर पर मनेगी। 30 सितंबर को बूथ का गठन कर जिला को प्रतिवेदन के साथ सूची उपलब्ध कराना है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष उदय ¨सहदेव ने सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तरीय सांगठनिक संरचना को सुदृढ़ करने पर जोर देते दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। मोदी जी का कहना है अपना बूथ सबसे मजबूत। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने बूथों को कैसे मजबूत करें इस पर काम करने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ें। जो पुराने सदस्य बने हैं उनका सत्यापन करें। बूथ कमेटी में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। एक ओर सिर्फ भाजपा है और दूसरी ओर विपक्षियों का बेमेल गठबंधन। जनता इस बेमेल गठबंधन को वोट नहीं देगी। इस महागठबंधन में न तो कोई नेता है और न हीं इनकी नियत साफ है। जनता आने वाले दिनों में भाजपा को ही वोट देगी। इसलिए हमें अपना बूथ को मजबूत करना है। बैठक में जिला महामंत्री बलराम महतो, उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर शेखर सिंहदेव, राकेश सिंह, हरे कृष्ण प्रधान, डॉ. मनोज कुमार, विशेश्वर प्रधान, भोला ¨सह सरदार, जिला मंत्री कुबेर षाड़ंगी, विजय महतो, मंत्री शशि देवी, प्रमोद ¨सह, राजेश नंदा, राजा-रानी महतो, पंकज कुमार, अशोक महतो समेत जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.