भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 27 को
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सामुदायिक भवन में 27 मई को भारतीय जनता पार्टी का सरायकेला वि
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सामुदायिक भवन में 27 मई को भारतीय जनता पार्टी का सरायकेला विधान सभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम ¨सहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा, कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी सह राज्य सभा सांसद समीर उरांव, कोल्हान के सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, ईंचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो, जिला परिषद शकुंतला माहली, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामनाथ महतो भाग लेंगे। इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर अमित ¨सह, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी देवी, जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सभी सदस्य, जिला के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री आदि भी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला महामंत्री गणेश माहली ने बताया कि 27 मई को होने वाले सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष उदय ¨सहदेव की अध्यक्षता में होने वाले विधान सभा स्तरीय सम्मेलन में जिलास्तरीय व सरायकेला विधान सभा स्तरीय सभी पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।