Move to Jagran APP

भाजपा की प्रखंड समिति का विस्तार

भाजपा की खरसावां प्रखंड (पूर्वी भाग) कमेटी का विस्तार बुधवार को किया गया। नई समिति को जिलाध्यक्ष विजय महतो ने अनुमोदन कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:15 AM (IST)
भाजपा की प्रखंड समिति का विस्तार
भाजपा की प्रखंड समिति का विस्तार

संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा की खरसावां प्रखंड (पूर्वी भाग) कमेटी का विस्तार बुधवार को किया गया। नई समिति को जिलाध्यक्ष विजय महतो ने अनुमोदन कर दिया। नई प्रखंड समिति पूर्व मुखिया होपना सोरेन को मंडल अध्यक्ष तथा विकास सिंहदेव व राउतु हाईबुरु महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जयराम नायक, सुदांशु शेखर चौहान व महेंद्र नाथ राय को मंडल उपाध्यक्ष, संगीता गोप, पुष्पा हेंब्रम, रजनीकांत महतो, पार्वती तांती व विवेक महतो को मंडल मंत्री तथा गांजला हांसदा को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लादुराम हेंब्रम को मंडल संयोजक तथा दुर्योधन प्रमाणिक को सह संयोजक मनोनित किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष विजय महतो के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानाथ महतो, उप प्रमुख अमित केशरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद प्रधान, प्रदिप सिंहदेव, लाल सिंह सोय, इंद्रजीत उरांव, प्रकाश मुखी, प्रभाकर मंडल, प्रशांत महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.